{"_id":"69922e17fb0ccffe630b2e4b","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-106581-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी में धूमधाम से मनाया महाशवरात्रि पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी में धूमधाम से मनाया महाशवरात्रि पर्व
Mon, 16 Feb 2026 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
राजोरी मे धूम धाम से मनाया गया शवरात्रि का पावन पर्व, जवाहर नगर मे निकाली गई विशेष कलश यात्रा
जवाहर नगर में निकाली गई विशेष कलश यात्रा
राजोरी। राजोरी शहर के जवाहर नगर क्षेत्र में शिवरात्रि के शुभ अवसर पर एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जवाहर नगर के राम कृष्ण आश्रम में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर श्री भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इस भागवत सप्ताह के पहले विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में भारी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। यह यात्रा राम कृष्ण आश्रम कथा स्थल से शुरू होकर विभिन्न मंदिरों से होते हुए वापिस कथा स्थल पर पहुंची। ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए भारी संख्या में भक्तों ने यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर राजोरी के विधायक इफि्तखार अहमद भी कलश यात्रा में शामिल हुए और सभी को महाशिवरात्रि की बधाई दी। वहीं, कलश यात्रा में शामिल भक्तों ने सिर पर कलश लेकर भक्ति के रस को बिखेरते हुए आगे पथ- प्रदर्शन किया। बैंड-बाजे की धुन पर भक्त जयकारे, नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे।
इस अवसर पर वापिस आश्रम में पहुंचने पर हवन का आयोजन किया गया। राम कृष्ण आश्रम के प्रधानमंत्री विशाल साहनी उर्फ नाजी ने बताया कि भागवत सप्ताह के समापन पर 21 फरवरी को आश्रम में मूर्ति स्थापना की जाएंगी। उन्होंने लोगों से भागवत सप्ताह के दौरान आश्रम में पहुंच कर प्रतिदिन भागवत कथा सुनने की बात कही। उन्होंने कहा कि कथा मात्र सुनने से व्यक्ति न केवल सभी पापों से मुक्त होता है, बल्कि उसे मोक्ष प्राप्ति होना संभव हो जाता है ।
उदर, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राजोरी शहर और आस- पास के शिव मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही दर्शन और पूजा के लिए भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। दिनभर शिवालयों पर भक्तों की कतार लगी रही। भोले की जयघोष गूंजते रहे। पलमा स्थित संतोषी माता मंदिर, जवाहर नगर के बजरंग दल अखाड़ा मंदिर में हवन-यज्ञ कर विशेष पूजा-अर्चना भी की गई।