{"_id":"698f91c62cf0d880a7031476","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-106558-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: छात्रावास के लिए सड़कों पर उतरे विद्यार्थी, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: छात्रावास के लिए सड़कों पर उतरे विद्यार्थी, किया प्रदर्शन
Sat, 14 Feb 2026 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
एएनएमटी स्कूल राजोेरी के विद्यार्थी छात्रावास सुविधा की मांग और अन्य मांगो को लेकर सड़को पर,रा
- फोटो : udhampur news
राजोेरी। औक्सीलीरी नर्सिंग एंड मिडवाइफरी ट्रेनिंग (एएनएमटी) स्कूल जवाहर नगर में नर्सिंग स्ट्रीम के विद्यार्थियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजोेरी के कार्यालय के बाहर राजोरी-कालाकोट-बुधल मार्ग जाम किया।
विद्यार्थियों ने छात्रावास सुविधा और अन्य लंबित मुद्दों के समाधान की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों मोहम्मद जाबेर, अफिसा अख्तर और जावेद अहमद ने बताया कि हमारे पास कक्षाओं में बैठने के लिए डेस्क नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, स्टाफ की गंभीर कमी के कारण हमारी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शौचालय और पीने के साफ पानी की भी सुविधा उपलब्ध नहीं कारवाई गई है।
अधिकांश छात्र जिले से बाहर के हैं और वे किराये के कमरों में रहते हैं। मगर स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ छात्रों के लिए बने छात्रावास में रह रहा है। छात्रावास को जल्द से जल्द खाली कर छात्रों को दिया जाना चाहिए। एएमटी स्कूल में बने शौचालयों की स्थिति भी बहुत खराब हो गई है और इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इन छात्रों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमएल राणा से मुलाकात कर उन्हें समस्याओं के बारे में बताया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रयास किए जाएंगे, लेकिन उसके बाद भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन जारी रहा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों को शांत किया और भरोसा दिलाया कि उनकी मांगे उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाएंगी। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।