फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: नदी में आई बाढ़ में फंसे किशोर को सेना ने हेलिकॉप्टर से निकाला

विज्ञापन
jammu kashmir news
राजोरी। जिले के बडाला मंग में सेना ने मनावर नदी में आई बाढ़ में फंसे किशोर को कड़ी मशक्कत से बचाया। इसके लिए ड्रोन के साथ हेलिकॉप्टर की भी मदद ली गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नदी नालो के पास न जाने की प्रशासन की हिदायतों को नज़रअंदाज़ कर बुधवार को एक किशोर मो. नदीम (12) मवेशियों को लेकर मनावर नदी किनारे चला गया। इतना ही नहीं वह नदी के बीचो बीच चला गया।
विज्ञापन

इसके बाद एकदम से नदी का जलस्तर बढ़ गया और वह फंस गया। युवक के नदी के बीचों बीच फंसने की खबर मिलते ही राजोेरी पुलिस, प्रशासनिक अमला और एसडीआरएफ की टीम के साथ भारतीय सेना के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। युवक को निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया। राहत बचाव कार्य की निगरानी करने एसएसपी राजोरी गौरव सीवरकर, डीसी अभिषेक शर्मा और डीआईजी पुलिस तेजिन्द्र सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहे। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ, सेना और स्थानीय लोग जब किशोर को निकालने में असफल रहे तो आखिर हेलिकॉप्टर की मदद ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर के राजोरी पहुंचने से पहले दो स्थानीय युवक भी किसी तरह किशोर के पास पहुंच चुके थे। इसके बाद सेना के हेलिकॉप्टर ने मौके पर पहुंचकर रस्सी की मदद से फंसे किशोर और उसे बचाने के लिए नदी में उतरे दोनों युवकों को बाहर निकाल जान बचाई।

वहीं सेना के इस कार्य को लेकर किशोर के माता-पिता और राजोेरी के लोगों ने सेना के प्रति कड़ा आभार प्रकट किया। कहा कि सेना हमेशा मुश्किल घड़ी में उनकी मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed