फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस को भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
jammu kashmir news
बार एसोसिएशन के सदस्य बैठक में मौजूद। संवाद - फोटो : rjaori news
राजोरी। बड्डाल गांव में अज्ञात बीमारी से लगातार हो रही मौतों पर बार एसोसिएशन राजोरी ने कड़ी चिंता व्यक्त की। एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट खिल्लत भट्ट की अध्यक्षता में एक़ बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बड्डाल मे अज्ञात बीमारी से हो रही मौतों को लेकर बड्डाल गांव के साथ राजोरी ज़िले भर मे डर और दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

बैठक मे विचार किया गया कि समाज के सभी वर्गों की ओर से बार-बार अपील और प्रतिनिधित्व के बावजूद एजेंसियां और संबंधित अधिकारी मौतों के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए पर्याप्त उपाय करने में विफल रहे हैं। इस असुरक्षा ने न केवल स्थानीय लोगों में भय पैदा किया है, बल्कि प्रशासनिक मशीनरी की मानव जीवन को सुरक्षित रखने और बचाने की क्षमता पर उनका भरोसा भी हिला दिया है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन राजोेरी ने मौतों के कारणों की जांच और पता लगाने में तत्परता की कमी और अक्षमता की कड़ी निंदा की। उन्होंने चीफ जस्टिस से अपील करते हुए कहा कि वो मामले का संज्ञान लेते हुए बड्डाल के स्थानीय लोगों की मौतों की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच करने के निर्देश जारी करें। इसके अलावा मौतों के कारणों का पता लगाने में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और मामले का शीघ्रता से समाधान न करने के लिए भी जिम्मेदार ठहराने के निर्देश जारी किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed