{"_id":"69bdb054a400b5a0d20bfea2","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-268-1-akb1001-101740-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: पीएचई कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: पीएचई कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा
विज्ञापन
अखनूर। पीएचई (जल शक्ति) कर्मचारी संघ, डिवीजन अखनूर की मासिक बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष बीरबल शर्मा ने की। इसमें विभाग के कर्मचारियों एवं फील्ड वर्करों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान कर्मचारियों ने अपने कार्यक्षेत्र में आ रही दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया। इन समस्याओं के समाधान के लिए सभी मुद्दों को संकलित कर विभाग के कार्यकारी अभियंता सुनील शर्मा को चार्टर ऑफ डिमांड्स सौंपने का निर्णय लिया गया।
बैठक में विशेष रूप से इस माह सेवानिवृत्त होने वाले तीन कर्मचारियों के सम्मान को लेकर भी चर्चा की गई। संघ द्वारा उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
इस अवसर पर महासचिव राम कृष्ण, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चंदर, मदन लाल शर्मा, अशोक सिंह लंगेह, अशोक भगत, नछत्तर सिंह, बलवान सिंह, तरसेम लाल और तारा चंद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संघ के अध्यक्ष बीरबल शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत है। भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।