फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: बड्डाल मेें दुर्लभ जहर से हुईं मौतें

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। राजोरी के बड्डाल में 13 बच्चों समेत 17 लोगों की रहस्यमय मौतों के कारणों का जल्द खुलासा हो सकता है। अब तक की जांच में सामने आया है कि एक खास रासायनिक जहर के कारण सभी मौतें हुईं।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि यह जहर दुर्लभ श्रेणी में आता है। इसका पाकिस्तान और चीन में ऐसी रहस्यमय मौतों के मामलों में इस्तेमाल किया जा चुका है। यह सामान्य तौर पर बाजार में उपलब्ध नहीं है। मृतकों के शरीर में यह जहर कैसे पहुंचा, इसकी जांच अभी जारी है।
विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि स्मार्ट पॉइजन के रूप में पहचाने जाने वाले एक दुर्लभ श्रेणी के जहर के कारण बड्डाल में मौतें हुईं। इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन को दे दी गई है। खास जहर की बात सामने आने पर राजोरी जिले से 500 से अधिक पेस्टिसाइड और इंसेक्टिसाइड के नमूने लेकर जीएमसी जम्मू के माइक्रोबायोलाजी विभाग में परीक्षण के लिए भेजे गए। अब तक करीब 100 नमूनों की जांच की जा चुकी है, लेकिन इनमें उस तरह का जहर नहीं मिला, जिस तरह के जहर से लोगों की मौतें हुईं। फिलहाल देश की प्रतिष्ठित प्रयोगशालाओं से भी इन नमूनों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक जिस जहर की अभी तक पुष्टि हुई है, उसकी कोई काट यानी एंटीडोज नहीं है। इस जहर में आर्गेनोफाॅस्फोरस का मिश्रण भी नहीं है। क्योंकि फाॅस्फोरस (इंसेक्टिसाइड) का एंटीडोज उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed