फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news,notice in rajori

निलंबित जेई के समर्थन में प्रदर्शन करने वाले 33 इंजीनियरों को नोटिस जारी

विज्ञापन
jammu kashmir news,notice in rajori
राजोरी। लोनिवि के एक जेई को डीसी द्वारा सस्पेंड करने के विरोध में काम छोड़ हड़ताल करना 33 इंजीनियरोें को महंगा पड़ा है। सरकार ने पीडब्ल्यूूडी मे तैनात 33 एई और जेई को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पीडब्ल्यूडी (आर एंड बी) विभाग के अंडर सेक्रेटरी ने आदेश जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी) राजोेरी द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों के निरीक्षण में डीडीसी राजोरी राजेश कुमार शवन ने पाया कि कार्यों में से कुछ गुणवत्ता और समय रेखा के संदर्भ में योग्य नहीं हैं। इस पर जेई दानिश मिर्जा को कार्य कुशलता में सुधार लाने और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कहा गया था, लेकिन वह ऐसा करने में विफल रहे। डीडीसी ने जेई के लापरवाह रवैये का कड़ा संज्ञान लेते हुए 21 मार्च को उन्हें निलंबित कर दिया। डीडीसी के आदेश के विरोध में पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी) राजोेरी और पुंछ जिले के 33 इंजीनियरों ने 22 मार्च को सामूहिक विरोध प्रदर्शन किया। एक साथ सभी जेई और एई के विरोध प्रदर्शन का कड़ा संज्ञान लेते हुए अंडर सेक्त्रस्ेटरी ने अपने आदेश में लिखा है कि आप सभी ने अपने दुर्व्यवहार से सेवा को बदनाम किया है और अपने आप को अनधिकृत रूप से कर्तव्यों से अनुपस्थित रखा है। इससे कर्मचारी आचरण नियम 1971 के नियमों का उल्लंघन हुआ है। सभी एक हफ्ते में जवाब दें, नहीं तो अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed