{"_id":"6488c39a973f06cb4700d1e0","slug":"investigation-in-dhangari-kand-rajouri-news-c-10-1-139579-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: ढांगरी हत्याकांडः एनआईए ने हिरासत में लिए संदिग्ध लोगों से 2 घंटे की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: ढांगरी हत्याकांडः एनआईए ने हिरासत में लिए संदिग्ध लोगों से 2 घंटे की पूछताछ
विज्ञापन
पहले एसएसपी अाफिस में पीड़ित परिवारों से भी की मुलाकातत
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। ढांगरी हत्याकांड के पीड़ितों के प्रदर्शन के दूसरे दिन मंगलवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने संदिग्धोें से पूछताछ की। इससे पहले टीम ने पीड़ित परिवार से भी लंबी बात की।
जानकारी के अनुसार एनआईए टीम एसएसपी कार्यालय पहुंची। यहां पीड़ित परिवारों से बात की। सूत्रों के अनुसार टीम ने पीड़ित परिवारों से यह जानने का प्रयास किया कि जिन संदिग्ध लोगों के नारको टेस्ट की मांग की जा रही है, उसे लेकर उनके पास कोई ठोस सबूत या जानकारी है तो साझा की जाए। पीड़ित परिवारों से संदिग्धोें के नाम लिखित में भी लिए। इसके बाद सोमवार को पीड़ितों की मांग पर पुलिस की ओर से हिरासत मे लिए संदिग्ध लोगों से एनआईए ने करीब 2 घंटे पूछताछ की। फिर उन लोगों को राजोरी पुलिस के हवाले कर दिया गया।
एनआईए को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम
वहीं, पीड़ित परिवारोें ने एनआईए को अल्टीमेटम दिया कि 15 दिन तक सच सामने न लाया गया तो गृहमंत्री व प्रधानमंत्री से मिल दास्तां सुनाएंगे। बता दें कि मंगलवार को पीड़ित परिवारोें ने स्थानीय लोगों के साथ राजोेरी-जम्मू- पुंछ हाईवे करीब 9 घंटे बंद रखा था। परिवार ने पुलिस को संदिग्ध लोगों के नाम दिए थे। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया था। पीड़ित परिवारों ने हिरासत में लिए लोगों के नारको टेस्ट करवाने की मांग की थी।