{"_id":"601c4d258ebc3e4a14378a43","slug":"inspection-rajouri-news-jmu228419094","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप राजयपाल के सलाहकार फारुख खान ने किया का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप राजयपाल के सलाहकार फारुख खान ने किया का दौरा
विज्ञापन

राजोरी। उप राज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने राजोेरी-पुंछ दौरे के दौरान वीरवार को राजोरी और थन्नामंडी का दौरा किया। उन्होंने बताया कि जहां-जहां भी उनकी शिष्टमंडलोें से मुलाक़ात हुई है, लोगों ने बिजली, पानी, सड़क की हालत में सुधार लाने की बात की है।
सलाहकार ने बताया कि राजोरी सीमावर्ती क्षेत्र में पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के लिए विशेष भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे बेरोजगारी पर अंकुश लगेगा। इसके अलावा नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में बंकर निर्माण के काम में तेजी लाई जाएगी और सामुदायिक बंकर बनाए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों, शिक्षकों व अन्य को परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने बताया कि दूरदराज के क्षेत्रों को सड़क संपर्क से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। प्रयास है कि दूरदराज के क्षेत्रों को ग्रामीण सड़क योजना के तहत शहरों से जोड़ा जाए। ताकि लोगों की परेशानियां कम हो सकें। सलाहकार ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि राजोेरी के मिनी सचिवालय का निर्माण जल्द शुरू होगा, ताकि लोगों का एक ही छत के नीचे सभी कार्यालय देखने का सपना पूरा हो सके।
उन्होंने बताया कि उपायुक्त जल्द ही इस संबंध में कोई निर्णय लेकर मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य शुरू कराएंगे। वहीं राजोरी पहुंचने से पहले सलाहकार ने थन्नामंडी के शाहदरा शरीफ जियारत पर माथा टेका और जम्मू-कश्मीर में अमन शांति व आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी। लॉ कॉलेज थन्ना मंडी में भी लोगों से मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनकर भरोसा दिलाया कि जल्द ही लोगों की समस्याओं के समाधान किए जाएंगे।