{"_id":"67a665c65a28db58ac069ac9","slug":"inquiring-about-the-well-being-of-the-families-shifted-from-baddal-rajouri-news-c-272-1-raj1001-103835-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: बड्डाल से स्थानांतरित किए परिवारों का कुशलक्षेम जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: बड्डाल से स्थानांतरित किए परिवारों का कुशलक्षेम जाना
Sat, 08 Feb 2025 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
बड्डाल गांव से स्थानांतरित किए परिवारों का हाल जानने पहुंचे डीसी। संवाद
- फोटो : rajauri
राजोेरी। डीसी अभिषेक शर्मा ने बड्डाल गांव से स्थानांतरित किए गए परिवारों की सुरक्षा और कुशलक्षेम जाना। उन्होंने शुक्रवार को बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल (बीएचएसएस) राजोेरी और नर्सिंग कॉलेज में स्थापित लॉजमेंट सेंटर का दौरा किया।
इस दौरान डीसी ने परिवारों से बातचीत की और उनके आराम के लिए आवश्यक किसी भी अतिरिक्त सहायता का आकलन किया। परिवारों ने जिला प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
डीसी ने सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और नोडल अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि लॉजमेंट सेंटरों पर सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने पुष्टि की कि स्थानांतरित किए गए परिवारों की सुरक्षा और कल्याण सबसे महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
इसके अलावा डिप्टी कमिश्नर ने परिवारों को आश्वासन दिया कि चल रही जांच पूरी होने के बाद उन्हें उनके गांव वापस भेज दिया जाएगा। उन्होंने इस दौरान प्रशासन के साथ लोगों के सहयोग की भी सराहना की।
प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डीसी राजोेरी ने सभी विभागों को कल्याणकारी योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि पात्र व्यक्ति सरकारी पहलों का लाभ उठा सकें।
दौरे के दौरान डिप्टी कमिश्नर के साथ एडीडीसी राजोेरी डॉ राज कुमार थापा, डीएसईओ संदीप कुमार और अन्य जिला और क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद थे।