{"_id":"626b8aae97326e07017a6a22","slug":"indian-army-arrested-pakistani-citizen-at-rajouri-loc-tarkandi-sector-pak-currency-also-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर घुसपैठ: राजोरी में एक पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, पाक करेंसी भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर घुसपैठ: राजोरी में एक पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, पाक करेंसी भी बरामद
Fri, 29 Apr 2022 12:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:20 PM IST
सार
राजोरी में एलओसी के पास से सेना ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कुछ पाकिस्तानी करेंसी नोटों के अलावा एक कुल्हाड़ी बरामद हुई है।
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला राजोरी में नियंत्रण रेखा के पास से भारतीय सेना के जवानों ने एक अधेड़ उम्र के पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध परिस्थिति में सीमा के पास घूम रहा था। सेना ने शक होने पर उसे पकड़ लिया। सेना ने व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सेना ने जिला राजोरी की तहसील मंजाकोट के सेक्टर तरकंडी में नियंत्रण रेखा के पास से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। शख्स की पहचानी कोटली के ममूद अली (55) के तौर पर हुई है। व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उसके पास से कुछ पाकिस्तानी करेंसी नोट और एक कुल्हाड़ी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने अनजाने में एलओसी को पार किया है या वह किसी साजिश का हिस्सा है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन