फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   health

बीएमओ ने आदेश का पालन नहीं करने पर आरबीएसके कर्मचारियों का एक माह का वेतन रोका

विज्ञापन
health
राजोरी। जिले के बीएमओ कंडी (कोटरंका) हेल्थ ब्लॉक ने फील्ड ड्यूटी पर जाने से पहले सीएचसी कोटरंका में उपस्थिति दर्ज करने के सरकारी आदेश का पालन न करने पर आरबीएसके के तहत डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ के एक माह के वेतन को रोक दिया है। बीएमओ के आदेश अनुसार कंडी स्वास्थ्य ब्लॉक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत कार्यरत दो टीमों के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को निर्देश दिया गया था, कि वो फील्ड में ड्यूटी पर जाने से पहले कोटरंका सीएचसी में हाजिरी लगाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. इकबाल मलिक बीएमओ कंडी ने सीएचसी का औचक दौरा किया, तो देखा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत काम करने वाले किसी भी कर्मचारी ने उपस्थिति दर्ज नहीं की और आदेश का उल्लंघन किया।
विज्ञापन

आदेश की अवहेलना को देखते हुए बीएमओ ने उनका एक माह का वेतन रोक दिया और निर्देशों का तत्काल पालन करने का निर्देश दिया। बीएमओ ने कहा कि आरबीएसके के कर्मचारियों द्वारा आदेश का पालन न करने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed