{"_id":"61e1be880c9f4820b66b9960","slug":"health-rajouri-news-jmu251902371","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी मे कोरोना संक्रमित 29 नए मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी मे कोरोना संक्रमित 29 नए मामले आए सामने
विज्ञापन
राजोरी मे कोरोना सैंपलिंग और वैक्सीनेशन के फोटो
- फोटो : RAJOURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव 29 नए संक्रमित मामले सामने आने से संक्रमित मामलों की संख्या 212 पहुंच गई है। जबकि उपायुक्त ने 2 क्षेत्रोें को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर पाबंदियां लगा दी हैं।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जो नए संक्रमित सामने आए हैं उनमें से मंजाकोट ब्लॉक से 16, कालाकोट ब्लॉक से 5, नौशेरा से 4, सुंदरबनी ब्लॉक से 4 मामले सामने आए हैं। जो नए 29 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं उनमें से 3 स्वास्थ्य कर्मी और 2 बैंक कर्मी शामिल हैं। वहीं उपायुक्त के निर्देश पर जहां-जहां कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए वहां उनके संपर्क में अन्य लोगों की सैंपलिंग का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसके अलावा जिले भर में कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। विशेषकर 15 से 17 साल तक की आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीनेशन के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। ताकि बच्चों को तीसरी लहर के प्रकोप से बचाया जा सके। वहीं कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बनाई गई परिवर्तन निदेशालय की विशेष टीमों ने जिले भर में कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों से 45800 रुपये जुर्माना वसूला है।
उधर उपायुक्त विकास कुंडल ने शुक्रवार को राजोरी में 2 क्षेत्रोें को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। उपायुक्त ने राजोरी टाउन के वार्ड नंबर 3 और 6 को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है और पाबंदियां लगा दी हैं।
विज्ञापन
पुंछ में सामने आए नए 35 कोरोना संक्रमित
कुल संख्या 236 पहुंची, नगर के मोहल्ला रेडियो स्टेशन को माईक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले में कोरोना संक्रमण ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने कर क्रम जारी रखा। इसके चलते शुक्रवार कोरोना संक्रमण के करीब 35 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 7 लोग यात्रा से लौटे हैं, जबकि अन्य 28 जिले में ही मौजूद रहे हैं।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 236 पहुंच गई है। इस बीच उपायुक्त इंद्रजीत के निर्देश पर मोहल्ला रेडियो स्टेशन को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के विस्तार को रोकने और अन्य लोगों को सुरक्षित रखने के लिए रेडियो स्टेशन मोहल्ला में बाहरी लोगों के आने जाने पर भी रोक लगाई गई है। उधर स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ने की गति 2 प्रतिशत हो गई है। जो पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते एक प्रतिशत से अधिक है। उधर आज भी जिले भर में बैंकों और अन्य सरकारी कार्यालयों में कोरोना टेस्ट जारी रही। इस बीच आज भी जिले भर में कोरोना की बूस्टर डोज और 15 से 18 वर्ष के लोगों का टीकाकरण अभियान भी पूरे जोरशोर से जारी रहा।
उपायुक्त ने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया
सुंदरबनी। उपजिला में बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों के बीच उपायुक्त विकास कुंडल ने उपजिला अस्पताल का शुक्रवार को दौरा कर स्वास्थ्य विभाग तथा उपजिला प्रशासन की ओर से किए प्रबंधों की समीक्षा की। इस मौके पर उपायुक्त ने नए बनाए गए ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया तथा बीएमओ और एडीसी को निर्देश दिए कि उपजिला से कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रही बढ़ोतरी पर निगरानी रखी जाए। जो लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं उन्हें होम आइसोलेशन के दौरान भी निगरानी में रखा जाए। इस मौके पर उपजिला अस्पताल के अन्य स्टाफ को भी सतर्क रखने के निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए जारी किए जा रहे निर्देशों का पूरी तरह से पालन होना चाहिए और अगर कोई जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए निर्देश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ उपजिला प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं सुंदरबनी से शुक्रवार को भी कोरोना संक्रमण के सात और मामले सामने आने से उपजिला में लगातार कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी होती जा रही है, जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है।