फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   health

18 दिनों के दौरान लगभग 1600 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगाया,

विज्ञापन
health
कंडी मे बीएमओ कोविड वैक्सीनेशन लगवाते हुए
राजोरी। करीब 18 दिन में लगभग 1600 फ्रंट लाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को जिले में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है। इसे 16 जनवरी को प्रधानमंत्री की तरफ से शुरू किया गया। शुरूआत में सुंदरबानी स्थित सीएचसी और जीएमसी राजोेरी में अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन

जीएमसी में अभी तक 690 स्वास्थ्य कर्मियों और सुंदरबनी में 124 लाभार्थियों को टीकाकरण के लिए पंजीकृत किया गया, लेकिन कई ने इन दिनों के दौरान टीकाकरण से परहेज किया। सीएमओ डॉ. शमीम भट्टी के अनुसार जो लाभार्थी छूट गए हैं उच्च अधिकारियों के निर्देश के अनुसार अभियान के अंत में उन्हें टीका लगाया जाएगा। सीएमओ के अनुसार मौजूदा समय में एक साथ कोविड-टीकाकरण कालाकोट, दरहाल, मंजाकोट, नौशेरा, दरहाल और सुंदरबनी स्वास्थ्य ब्लॉक में चल रहा है। वीरवार से कंडी स्वास्थ्य ब्लॉक में शुरू हो गया है। जहां करीब 150 लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन लगाई जानी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमने लगभग 4400 लाभार्थियों के लिए वैक्सीन की लगभग 11000 खुराकें प्राप्त की हैं। इनमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पुलिस, बीएसएफ और सेना के जवान शामिल हैं। जिनमें से 30 खुराक बीएसजी अधिकारियों और 920 को सेना मेडिकल कोर को दी गई हैं। वीरवार से राजस्व और पुलिस कर्मियों को भी टीकाकरण अभियान के तहत कवर किया जा रहा है।
विज्ञापन

-----
वीरवार से शुरू होने वाले सफल टीकाकरण अभियान के लिए कंडी स्वास्थ्य ब्लॉक में सभी आवश्यक इंतजाम पहले से ही किए गए थे और पहले दिन बीएमओ ने सबसे पहले कोरोना टीका लगवाया। उसके बाद दिन भर 100 के करीब फ्रंट लाइन वर्करों को कोविड वैक्सीन लगायी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इकबाल मलिक, बीएमओ कंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed