फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Flood victims shared content

बाढ़ पीड़ितों में बांटी सामग्री

Mon, 02 Feb 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Mon, 02 Feb 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
Flood victims shared content
जिले की थन्नामंडी तहसील के सरकारी डिग्री कालेज की छात्राओं ने खुद चंदा इकट्ठा कर बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री बांटी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कालेज की एनएसएस यूनिट की छात्रा फलक नाज, दरकशभन दीबा, शारीन कोसर, सना जबीर, शहरिश अख्तर सहित अन्य छात्राओं ने अपने अभिभावकों के अलावा कालेज के स्टाफ और अन्य विद्यार्थियों से भी चंदा इकट्ठा किया।

यहां तक बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए छात्राओं ने बाजार में भी चंदा मांगने में संकोच नहीं किया। चंदा जमा करने के बाद छात्राओं ने कालेज परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर तहसील के मंगोटा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित परिवारों में राहत सामग्री वितरित की।
विज्ञापन


इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम अधिकारी प्रो. सलीम अयाज राथर, प्रिंसिपल मुश्ताक अहमद आदि ने छात्राओं के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे कालेज के अन्य विद्यार्थियों में भी पीड़ितों की मदद करने के लिए सोच जागेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed