फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   fire on forest

Rajouri News: राजोरी के जंगल सारी रात दहकते रहे, सुबह बुझाई जा सकी आग

विज्ञापन
fire on forest
राजोरी। जिले के जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। केरी सेक्टर के डिंगला, ढांगरी, अड़गी के जंगल सारी रात दहकते रहे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, फारेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स, वन विभाग के कर्मी स्थानीय लोगो की मदद से भी रातभर आग पर काबू पाने में जुटे रहे। इसमें सेना के जवानों की मदद भी ली गई। तेज हवाओं के चलते आग बुझाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कड़ी मशक्कत से सुबह के समय आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

असिस्टेंट डायरेक्टर मसूद अहमद ने बताया कि कई बार आग इतनी बेकाबू हो जाती है कि विभागीय कर्मियों के भी आग पर काबू पाने के लिए पसीने छूट रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी इस बात की है कि दूर दराज़ के जंगलों में दमकल विभाग की पानी की गाड़ी न पहुंचने की वजह से कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वहीं जंगलों में लगी आग से जहां जंगल राख बनते जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वातावरण भी दूषित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed