{"_id":"574de9c34f1c1b0209109535","slug":"fire-in-rajouri-forests","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी के जंगलों में फिर भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी के जंगलों में फिर भड़की आग
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Wed, 01 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
जंगल में आग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय से सटे जंगली इलाके में आग लगने की घटना बार-बार सामने आ रही है। सोमवार की शाम को लगी आग पर वन विभाग ने किसी तरह से काबू पा लिया था। मंगलवार की सुबह विश्वविद्यालय से सटे कोटधड़ा व कंगोटा क्षेत्र के जंगलों में फिर से आग भड़क उठी। सुबह करीब सात बजे आग लगने की घटना घटी। बीजीएसबी विवि के कर्मचारी साहिल ऐंगर ने जंगल में लगी आग देखी तो वन विभाग को सूचित किया।
विज्ञापन
सोमवार को लगी आग विभाग ने देर रात को बुझा दी थी, लेकिन मंगलवार को फिर से आग लग गई। बार-बार आग लगने से जंगल में लाखों रुपये की वन संपत्ति जलकर राख होती जा रही है। सड़क से दूर जंगल में आग पर काबू पाने के लिए दमकल वाहनों की मदद भी नहीं ली जा सकती। दमकल विभाग का जंगल में पहुंच आग पर काबू पाना संभव नहीं है, ऐसे में वन विभाग को अपने स्तर पर आग पर काबू पाना पड़ता है।
विज्ञापन
वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मैन पावर की कमी और दमकल वाहनों की मदद नहीं मिलने के कारण आग बुझाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। सुबह लगी आग पर काबू पाने के लिए दिनभर कड़ी मेहनत करनी पड़ी व आग पर काबू पा लिया गया। बार-बार आग लगने के पीछे कारणों का पता भी लगाने के लिए वन विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुछ शरारती तत्व भी आग लगाते हैं, इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता। अधिकारी ने बताया कि यदि कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए जंगलों में आग लगाते हैं तो उन पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन