फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   FIR against 9 muslims

Rajouri News: राजोरी में मुस्लिम समुदाय के युवकों के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
FIR against 9 muslims
हिंदू संगठनों के प्रदर्शन का विरोध करने और उनके खिलाफ नारेबाजी करने का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। शहर में बुधवार को बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं द्वारा हरियाणा के मेवात में धार्मिक यात्रा पर हमले के विरोध में प्रदर्शन का विरोध करने और हिंदू संगठनों के खिलाफ नारेबाजी करने वाले मुस्लिम समुदाय के नौ युवकों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि बुधवार शाम को मुस्लिम समुदाय के युवकों ने राजोरी के सिटी चौक पर एकत्रित होकर हिंदू संगठनों के खिलाफ नारेबाजी की थी। इसके बाद राजोरी में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। देखते ही देखते सिटी चौक राजोरी और आसपास के स्थानों पर हिंदू समुदाय के लोगों ने अपनी दुकानें बंद करना शुरू कर दीं। वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए हिंदू संगठनोें ने राजोेरी सिटी पुलिस चौकी पहुंचकर आपत्ति जताई और नारेबाजी करने वाले मुस्लिम समुदाय के युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं मामले को अधिक बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के नौ युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed