फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   filteration plant closed

Rajouri News: भीष्ण गर्मी में बेरीपतन का फिल्ट्रेशन प्लांट बंद

Thu, 20 Jun 2024 05:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Thu, 20 Jun 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
filteration plant closed
बिजली विभाग द्वारा खड़ी की गई समस्या के संदर्भ में जानकारी देते हुए व्यापार मंडल सुंदरबनी के सद
स्थानीय लोगों के कंठ सूखे, विरोध प्रदर्शन करने फिल्ट्रेशन प्लांट पर पहुंचे लोग, विभाग खामोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरबनी। बेरीपतन फिल्ट्रेशन प्लांट पिछले कई दिन से बंद है। इसके चलते स्थानीय लोगों को शुद्ध पेयजल लाने के लिए कई किलोमीटर का पैदल सफर तय करके प्राकृतिक जल स्रोतों की तरफ रुख करना पड़ रहा है। लोगों में जल शक्ति विभाग के प्रति रोष है। भूतपूर्व सरपंच अनिल कुमार, रोशन लाल आदि ने बताया कि बेरीपतन का फिल्ट्रेशन प्लांट बंद होने के चलते घरों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गई है। इससे स्थानीय लोगों के कंठ सूखे हैं।

गर्मी अपने चरम पर है और लोग खुद के पीने के लिए एवं पालतू पशुओं को पिलाने के लिए पेयजल लाने कई-कई किलोमीटर का पैदल सफर तय करके प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या के बारे में विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया है। मगर सिवाय आश्वासन के विभागीय अधिकारियों ने समस्या को समाप्त करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि हम जल शक्ति विभाग को चेतावनी दे रहे हैं कि वह जल्द से जल्द बेरीपतन के फिल्ट्रेशन प्लांट को चालू करें और स्थानीय लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल करें। उन्होंने जिला उपायुक्त से कहा कि वह जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को तुरंत दिशा निर्देश जारी करें। संवाद

बिजली विभाग द्वारा खड़ी की गई समस्या के संदर्भ में जानकारी देते हुए व्यापार मंडल सुंदरबनी के सद

बिजली विभाग द्वारा खड़ी की गई समस्या के संदर्भ में जानकारी देते हुए व्यापार मंडल सुंदरबनी के सद

बिजली विभाग द्वारा खड़ी की गई समस्या के संदर्भ में जानकारी देते हुए व्यापार मंडल सुंदरबनी के सद

बिजली विभाग द्वारा खड़ी की गई समस्या के संदर्भ में जानकारी देते हुए व्यापार मंडल सुंदरबनी के सद

बिजली विभाग द्वारा खड़ी की गई समस्या के संदर्भ में जानकारी देते हुए व्यापार मंडल सुंदरबनी के सद

बिजली विभाग द्वारा खड़ी की गई समस्या के संदर्भ में जानकारी देते हुए व्यापार मंडल सुंदरबनी के सद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed