{"_id":"56fd82504f1c1b474ef00108","slug":"fees-will-take-more-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक फीस लेने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक फीस लेने पर होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 01 Apr 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नया सत्र शुरू होते ही प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ अभिभावकों का रोष बढ़ना शुरू हो गया है। शहर व आसपास के क्षेत्रों के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों ने निजी स्कूलों प्रबंधकों के खिलाफ कड़ा रोष प्रकट करते हुए उन पर अधिक फीस लेने का आरोप लगाया है। इसका संज्ञान लेते हुए डीसी ने सीईओ को स्कूलों में दी जाने वाली सुविधाओं और फीस की जांच करने के दिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों में कई विद्यार्थियों के अभिभावक डीसी राजोरी व सीईओ राजोरी से मुलाकात कर स्कूल में अधिक फीस लेने की शिकायत कर चुके हैं। इस संबंध में डीसी राजोरी शब्बीर अहमद बट्ट ने बताया कि अधिक फीस लेने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीसी के अनुसार कई प्राइवेट स्कूल ऐसे हैं जिनके पास पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। कई स्कूलों में न तो पुस्तकालय की सुविधा है और न ही कंप्यूटर लैब की। इसके बावजूद ऐसे स्कूल बच्चों से पुस्तकालय और कंप्यूटर की फीस ले रहे हैं।
विज्ञापन
कई ऐसे स्कूल भी हैं जिन्होंने सरकार द्वारा गठित कमेटी से फीस की जांच भी नहीं करवाई है। डीसी ने बताया कि उन्होंने सीईओ को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि वह हर स्कूल में प्रदान की जा रही सुविधाओं की जांच करें व फीस की भी जांच करें। जो स्कूल अपेक्षित सुविधाएं न देने के बावजूद अधिक फीस ले रहे हैं, उनका रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिए शिक्षा विभाग को लिखा जाएगा। डीसी ने अभिभावकों को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि किसी भी स्कूल को अधिक फीस लेने और सुविधाएं प्रदान न करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन