फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Eight will strike

आठ को करेंगे हड़ताल

Mon, 06 Apr 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Mon, 06 Apr 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
Eight will strike

आठ से दस महीने के बकाये वेतन को जल्द प्रदान करने और अन्य मांगों को लेकर आरईटी शिक्षक आठ अप्रैल को एक दिवसीय हड़ताल करेंगे।

विज्ञापन


ऑल जेएंडके आरईटी शिक्षक फोरम के बैनर तले रविवार को आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। शहर के चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित बैठक में फोरम के जिला प्रधान आफताब तांत्र ने कहा कि बार-बार चेतावनी देने के बाद भी राज्य सरकार की नींद नहीं खुली है।


पिछले आठ से दस महीनों का आरईटी शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा शिक्षकों के लिए कोई ठोस ट्रांसफर पालिसी भी नहीं बनाई जा रही है।

उन्होंने कुछ दिन पहले शिक्षा मंत्री नइम अख्तर द्वारा आरईटी शिक्षकों को बोर्ड की परीक्षा में ड्यूटी देने पर रोक लगाने के निर्णय का भी कड़ा विरोध किया।

उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल को हड़ताल कर सरकार और शिक्षा विभाग की नींद खुलवाने का प्रयास किया जाएगा। यदि इसके बाद भी सरकार ने बकाया वेतन नहीं दिया तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन समय के लिए शुरू कर दी जाएगी। इस मौके पर फोरम के जिला सचिव जहांगीर खान सहित भारी संख्या में आरईटी शिक्षक मौजूद थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed