{"_id":"f19492ded9fd6a4b565ed7374aab519c","slug":"eight-in-an-attack-on-the-house-of-bjp-mandal-sue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा मंडल प्रधान के घर पर हमला में आठ पर मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा मंडल प्रधान के घर पर हमला में आठ पर मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 26 Dec 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
भाजपा मंडल प्रधान के घर हमला करने वाले आठ आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मंडल प्रधान मूलराज शर्मा ने पीडीपी कार्यकर्ताओं पर घर में घुस कर हमला करने की शिकायत नौशेरा थाने में की थी।
विज्ञापन
शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि बुधवार शाम को पीडीपी कार्यकर्ताओं ने उनके घर पर हमला कर दिया था। घर पर पत्थर और शीशे फेंके गए, जिससे मंजू शर्मा और मुन्नी देवी घायल हो गईं। घायलों का उपचार उपजिला अस्पताल नौशेरा में कराया गया।
विज्ञापन
मंडल प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने राजेंद्र सिंह, सोहन लाल, रामनाथ, बलदेव सिंह, योगेश सिंह, रोशन लाल, रतन सिंह, मनु सिंह सभी गगरोट निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन