फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   education

12वी कक्षा पास करने के बाद कई सपने संजो रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
education
12वी कक्षा पास करने के बाद कई सपने संजो रहे विद्यार्थी - फोटो : RAJOURI
राजोरी। 12 वीं कक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद शनिवार कोे भी बच्चों की घरोें में जश्न का माहौल रहा है। बच्चे विभिन्न सपने संजोते रहे।
विज्ञापन

इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र दक्ष ने 90% अंक हासिल किए हैं। उन्होंने अपनी अपार सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद शिक्षकों की मेहनत को दिया। दक्ष ने आईएएस बनकर देश की सेवा करने का सपना संजोते हुए कहा कि वे इसके लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
उधर जवाहर नगर स्थित हैप्पी होम हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सुखमणि सूरी ने 404 अंक प्राप्त करके डॉक्टर बनने की बात कहते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होंने कोविड-19 के कार्यकाल में घर पर रह मेहनत की है, वैसे आगे भी मेहनत जारी रहेगी। वह अवश्य डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करेंगी। हैप्पी होम के ही छात्र सनम शर्मा ने 463 अंक प्राप्त किए हैं। अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के स्टाफ व माता-पिता के आशीर्वाद को देते हुए आईएएस बनने की बात कही।
विज्ञापन

उधर नौशेरा में प्रबदीप सिंह पुत्र सरदार आतमजित सिंह छात्र सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल ने 12वीं की परीक्षा में 97.02 फीसदी अंक प्राप्त किए। अनुराग शर्मा पुत्र गोपाल शर्मा छात्र ने कामर्स में 80 प्रतिशत अंक हासिल कर तहसील स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कशिश भसीन ने हासिल किए 95 फीसदी अंक
मेंढर। उपजिले के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की 12 वीं कक्षा की छात्रा कशिश भसीन पुत्री विक्रम भसीन ने टॉप करते हुए 95 फीसदी नंबर प्राप्त कर उपजिले का नाम रोशन कर दिया। इस कामयाबी पर कशिश भसीन के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के स्टाफ और प्रधानाचार्य जुल्फिकार अली नकवी के अनुसार कशिश भसीन मेहनती और होनहार छात्रा है। बाकी छात्राओं की कामयाबी के लिए भी हम दुआ करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed