फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   education

राजोरी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (आरपीएसए) के सज्जाद

विज्ञापन
education
सज्जाद तारिक
राजोरी। राजोेरी जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (आरपीएसए) निजी स्कूल संघ के चुनाव में सज्जाद तारिक (दिल्ली पब्लिक स्कूल राजोेरी के मालिक) को नया अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव केके लंगर प्रोपराइटर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें सभी क्षेत्रीय निकायों, विभिन्न निजी संस्थानों के मालिकों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

चुनाव में मोहम्मद इकबाल शॉल, पीरपंजाल क्षेत्र के प्रसिद्ध शिक्षाविद को निगरानी के लिए आमंत्रित किया गया। चुनाव के संचालन से पहले मौजूदा अध्यक्ष एस. खुर्शीद अहमद बोस्मिल (पैट्रन मुस्लिम एजुकेशनल ट्रस्ट) ने इस्तीफे की घोषणा की और कार्यालय में अपने कार्यकाल के दौरान आरपीएसए द्वारा की गई उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने सज्जाद तारिक का नाम प्रस्तावित किया। सज्जाद ने कहा कि कोविड की चुनौतियों से निजी स्कूलों को बहुत नुकसान हुआ है और उनका अस्तित्व दांव पर लग गया है। सज्जाद तारिक ने निवर्तमान अध्यक्ष के कुशल मार्गदर्शन, सलाहकार बोर्ड के सुझावों और जिले के सभी संस्थानों के समर्थन के तहत समस्याओं के समाधान के लिए पूर्ण समर्पण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed