{"_id":"5099bb7912ddd853c55aa2f7a5eec51c","slug":"display-blocked-roads-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क जाम कर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क जाम कर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 20 Mar 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंजाकोट तहसील के गंभीर मुगलां क्षेत्र में वीरवार को स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
करीब चार घंटे तक राजोरी-गंभीर मुगलां मार्ग जाम कर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की।इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन व सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि तीन महीने पहले खराब हुआ ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदला गया है।
विज्ञापन
सड़क की खस्ता हालत की मरम्मत करवाने के लिए भी कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसके अलावा बाढ़ पीड़ितों में राहत वितरण करने में पारदर्शिता नहीं है।
उन्होंने बताया कि कई महीने पहले पूर्व राज्य सरकार द्वारा नई प्रशासनिक इकाइयों के गठन में गंभीर मुगलां को ब्लाक का दर्जा दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई ब्लाक अधिकारी नियुक्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन
वहीं स्थानीय निवासी दिलदार अहमद हारून अहमद, फारूक अहमद, बशीर हुसैन, सादिक हुसैन आदि ने बताया कि कई बार संबंधित विभागों व जिला प्रशासन के चक्कर काटने के बाद भी केवल आश्वासन ही मिले।
तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिलाया। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में डीसी राजोरी से बात कर जल्द सभी समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे।