{"_id":"ae4cfd945ef7362f408df0b772bbf548","slug":"diarrhea-spread-by-contaminated-drinking-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदा पानी पीने से फैला डायरिया, 14 बच्चे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदा पानी पीने से फैला डायरिया, 14 बच्चे बीमार
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Tue, 17 Feb 2015 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की दरहाल तहसील के टोपा गांव में दूषित पेयजल के प्रयोग से डायरिया फैल गया। सोमवार की सुबह गांव के करीब 50 लोगों को दस्त व उल्टियां होने लगी। इनमें से 14 बच्चे भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव में पीएचई सप्लाई से आने वाले पेयजल का प्रयोग किए जाने के बाद पहले कुछ बच्चों को दस्त व उल्टियां होने लगी। वहीं देखते ही देखते क्षेत्र के अन्य लोग भी इसका शिकार होने लगे।
विज्ञापन
तुरंत सरपंच ने बीएमओ दरहाल को सूचित कर मदद की गुहार लगाई। बीएमओ डा. इकबाल मलिक ने तुरंत डाक्टरों की टीम भेजकर पीड़ितों का उपचार शुरू करवाया। मरीजों को सरकारी सब सेंटर में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
जिनमें करीब 14 बच्चेे और 35 अन्य हैं। बीएमओ ने बताया कि करीब एक दर्जन पीड़ितों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर ग्लूकोज चढ़ाया गया था, जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सभी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।