फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   development work

Rajouri News: अंतिम पड़ाव में राजोेरी-नौशेरा हाईवे का काम, सीमावर्ती इलाकों में दौड़ेगा विकास

विज्ञापन
development work
अधिकारियों ने कहा - राजमार्ग बनने से कनेक्टिविटी के साथ पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



राजोरी। जम्मू-कश्मीर में राजोेरी-नौशेरा राष्ट्रीय राजमार्ग का अपने अंतिम पड़ाव में है। सड़क और हाईवे निर्माण कंपनी एसजीआई के प्रोजेक्ट मैनेजर अश्विन ने बताया कि हाईवे बनने से कनेक्टिविटी के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह राजमार्ग सीमावर्ती इलाकों में विकास के लिए फायदेमंद होगा।




उन्होंने बताया कि विकास और सड़क संपर्क की कमी के कारण लोग इन इलाकों में आने से कतराते हैं, लेकिन प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद पर्यटक यहां का रुख करेंगे। उन्होंने कहा, राजोरी जिले में पर्यटन से जुड़ी कई ऐतिहासिक जगह हैं, लेकिन विकास और सड़क संपर्क की कमी के कारण लोग यहां कम ही पहुंचते हैं। यह हाईवे जम्मू और पुंछ जिलों को जोड़ेगा। राजोेरी जिले के बथुनी गांव में वायर डक्ट फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है, जो लगभग 350 मीटर लंबा है। इससे दो किलोमीटर तक की दूरी कम हो जाएगी। कंपनी के अधिकारी ने बताया कि पहले सड़क केवल टू लेन थी। अब इसे अपग्रेड कर रहे हैं। हम दूरी को कम करने की भी कोशिश कर रहे हैं, ताकि यह लोगों के लिए सुविधाजनक रहे। हम पांच से छह माह के भीतर वायर डक्ट फ्लाईओवर पर कारों को दौड़ते हुए देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed