फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   deputy cm visit naushera

सरकार लोगों की विकास संबंधी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध : डिप्टी सीएम

Mon, 21 Oct 2024 04:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Mon, 21 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
deputy cm visit naushera
उप मुख्यमंत्री ने सेरी, कांगड़ी और नौशेरा में की जनसभा
विज्ञापन

जन आकांक्षाओं को पूरा करने का आश्वासन दिया

संवाद न्यूज एजेंसी

नौशेरा/राजोरी। उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने नौशेरा के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया। उपमुख्यमंत्री ने दौरे के दौरान स्थानीय लोगों की विकास आवश्यकताओं और आकांक्षाओं का विस्तृत आकलन किया। उन्होंने साथ आए अधिकारियों से क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं की स्थिति के बारे में पूछा और उन्हें सार्वजनिक महत्व के इन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में गठित सरकार लोगों की विकास संबंधी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। सेरी और कांगड़ी में उपमुख्यमंत्री ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इसमें मौजूदा सरकार के कामकाज पर भरोसा जताया और सभी विकास कार्यों में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने जनता के अटूट समर्थन की सराहना करते हुए कहा कि वे क्षेत्र में विकास और समृद्धि लाने के लिए पूरे जोश और उत्साह के साथ काम करेंगे।
विज्ञापन

सुरिंदर चौधरी ने कहा कि लोगों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनकी सभी शिकायतों और चिंताओं का तुरंत समाधान किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले वर्षों में केंद्र शासित प्रदेश में परिवर्तनकारी विकास होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed