फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   demonstration of presidents on the DC Office

पंचों-सरपंचों का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन

Sun, 28 Sep 2014 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ राजोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/ राजोरी Updated Sun, 28 Sep 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
demonstration of presidents on the DC Office

बाढ़ से तबाही के बाद अभी तक लोगों को सरकारी राशन नहीं मिला है। जिले के अधिकतर क्षेत्रों में सरकारी राशन की भारी किल्लत से लोगों को जूझना पड़ रहा है। शनिवार को थन्नामंडी तहसील के कई गांवों के पंचों और सरपंचों ने डीसी कार्यालय पहुंच कर अपना गुस्सा दिखाया। पंचों-सरपंचों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार और संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


इस अवसर पर महिला सरपंच नसरीन अखत्र ने जिला प्रशासन और सीएपीडी विभाग के प्रति रोष प्रकट करते हुए बताया कि सरकार द्वारा राशन मुहैया करवाने की बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, लेकिन जमीनी सतह पर आम जनता को कुछ भी नहीं मिल रहा है।पिछले दो महीनों से दुदासन बाला गांव में लोगों को सरकारी राशन नहीं मिला है। यहां तक कि बाढ़ पीड़ितों को भी सरकारी राशन के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मनीर मिर्जा ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग के एडी से मुलाकात कर राशन मुहैया करवाने की गुहार लगाई गई।वहीं करीब दो घंटे तक हुए प्रदर्शन के बाद एडीसी सलीम मलिक ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारी पंचों-सरपंचों को शांत करवाया। एडीसी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed