फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   dead body recovered

Rajouri News: 9वीं कक्षा के लापता छात्र का शव बरामद, छह घंटे सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

Sat, 29 Jun 2024 05:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Sat, 29 Jun 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
dead body recovered
परिजनों ने बताया हत्या का मामला, पुलिस से जांच की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। मोड़ा कलयां पंचायत के 9वीं कक्षा के लापता छात्र का शव शुक्रवार को अनस नदी से मिलने के बाद परिजनों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार रफाकत अली (15) पुत्र मोहम्मद रियाज शुक्रवार को स्कूल से छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने कोटरंका पुलिस थाने में शिकायत दी।

शुक्रवार सुबह तक भी जब छात्र का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने स्कूल के आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरोें की फुटेज खंगाली। उन्होंने देखा कि छात्र अपने 4 अन्य साथियों के साथ अनस नदी की ओर जा रहा है। परिजनों ने तत्काल नदी किनारे जाकर तलाश शुरू की तो उसके कपड़े वहां देखे। वहीं नदी में युवक की तलाश शुरू की तो एक घंटे बाद उसका शव निकाला। परिजन शव लेकर राजोरी-बुद्धल सड़क मार्ग पर जमा हुए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने कहा कि पुलिस ने शुक्रवार को ही मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उनके बच्चे की तलाश सही प्रकार से नहीं की। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके साथ जो अन्य 4 युवक नदी की ओर गए थे उन्होंने ही उसकी हत्या कर शव नदी में फेंका है और पुलिस जब तक उन चारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज नहीं करती वे शव को सुपुर्द-ए-खाक नहीं करेंगे। 6 घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन के बाद एडीसी कोटरंका दिलमीर, डीएसपी ऑपरेशन राजोरी शम्मी कुमार और तहसीलदार कोटरंका साहिल अली शाह के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। एडीसी ने आश्वासन दिलाया कि मामले की मजिस्ट्रेट जांच करवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed