{"_id":"637286a592183c621c0e8f4d","slug":"cultural-rajouri-news-jmu272278075","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस
विज्ञापन
बाल दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस सोमवार को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। जिले भर के विद्यालयों में बच्चों की ओर से मेले का विशेष कार्यक्रमोें का आयोजन किया गया। इसमें अभिभावक, शिक्षक और बच्चों ने लुत्फ उठाया।
इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिता भी हुई। जवाहर नगर स्थित हैप्पी होम हायर सेकेंडरी स्कूल में चाचा नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया। बच्चों की ओर से मेले का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य और खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि नीलू बक्शी ने पुरस्कृत किया। भल्ली भवन मिडिल स्कूल में भी बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। हेडमास्टर अनिल शर्मा ने बच्चों को पंडित नेहरू के बताये मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। सरकारी हाई स्कूल जवाहर नगर में भी शिक्षक व बच्चों ने चाचा नेहरू की प्रतिमा पर फूल मालाएं चढ़ाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की और शिक्षकों ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते बताये मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। राजोरी शहर व आसपास के इलाकों के साथ जिले के अन्य स्कूलों में भी चाचा नेहरू के जन्म दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, और बच्चों को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
वन विभाग ने बाल दिवस पर पौधरोपण अभियान चलाया
सुंदरबनी। नौशेरा वन प्रभाग की ओर से बाल दिवस पर राजा न्यू लाइट हाई स्कूल में पौधरोपण अभियान चलाया गया। डीएफओ नीलिमा शाह के निर्देश पर रेंज अधिकारी राकेश वर्मा की देखरेख में ग्रीन ड्राईव के तहत राजा न्यू लाइट हाइ स्कूल में बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन करके पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों तथा वन प्रभाग की सुंदरबनी रेंज के कर्मचारियों ने भी भाग लिया। संवाद