{"_id":"61a7c2c9b8d65a177c22619d","slug":"cultural-rajouri-news-jmu2489920194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ के डीआईजी बोले: ड्रोन का प्रयोग नया और बड़ा चैलेंज, दुश्मन के नापाक इरादों पर हर वक्त नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ के डीआईजी बोले: ड्रोन का प्रयोग नया और बड़ा चैलेंज, दुश्मन के नापाक इरादों पर हर वक्त नजर
Thu, 02 Dec 2021 12:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:15 AM IST
सार
राजोरी में सीमा सुरक्षा बल के डीआईजी डीएस संधू ने कहा कि दुश्मन देश ड्रोन से हमारे देश में हथियार व ड्रग सप्लाई करने की फिराक में रहता है। उसके लिए बड़े स्तर पर कार्रवाई जारी है। दुश्मनों के मंसूबों को लगातार नाकाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
डीएस संधू।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा पार से ड्रोन के इस्तेमाल से हथियार व ड्रग गिराने के मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय स्तर पर इसे नाकाम करने के लिए काम किया जा रहा है। ड्रोन का प्रयोग नया और बड़ा चैलेंज बनता जा रहा है। बीएसएफ के डीआईजी डीएस संधू का, वह बुधवार को बीएसएफ के स्थापना दिवस के कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
डीआईजी ने बताया कि इस में कोई संदेह नहीं कि दुश्मन देश ड्रोन से हमारे देश में हथियार व ड्रग सप्लाई करने की फिराक में रहता है, लेकिन उसके लिए बड़े स्तर पर कार्रवाई जारी है। दुश्मन के इस नापाक इरादे को कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। बीएसएफ के जवानों का एक ही मकसद है कि अपने जीवन को त्याग करके देश की सुरक्षा व रक्षा करनी।
विज्ञापन
सीमा पर तैनात हमारे जवानों का एक ही मकसद है चाहे बीएसएफ का जवान सीमा पर तैनात है या अंदरूनी इलाके में, नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश हो या देश को किसी और तरह से नुकसान पहुंचाने की, या देश विरोधी गतिविधि का मामला हो, बीएसएफ हमेशा आगे रही है, और सक्षम रही है। दुश्मन के सभी मंसूबों को नाकाम करने के लिए काम करती रही है।
विज्ञापन
डीआईजी ने कहा कि 1-2 साल का अगर रिकॉर्ड देखें तो जिस तरह से बल ने सेना के साथ अच्छे ऑपरेशन को अंजाम दिया और सेना के साथ कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई है। बीएसएफ के सतर्क जवानों ने मेंढर इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया था।
डीआईजी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में पहली बार जब स्टिक आईईडी पकड़ी गई। तो वह बीएसएफ के अपने ही सुरक्षा इंटेलिजेंस के इनपुट पर ऑपरेशन चलाया गया था और उन्हें जब्त किया गया।