फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   cultural

भजन अध्ययन सूर्योदय से पहले करें

विज्ञापन
cultural
नौशेरा ठाकुर द्वारा मे चल रही राम कथा मे उमड़ भीड
नौशेरा। ठाकुरद्वारा में चल रही श्रीरामचरितमानस कथा में प्रवचन करते हुए श्रीश्री 1008 इंद्रदेवशरानंद सरस्वती ने कहा कि नित्य प्रति यज्ञ हवन करो, जिससे वातावरण शुद्ध होगा। भजन अध्ययन सूर्योदय से पहले करें और विद्यार्थी सुबह के समय ही पढ़ें। ऐसा करने से सबका कल्याण होता है। विद्या भी अधिक मिलती है।
विज्ञापन

कथा वाचक ने कहा कि राम और सीता का मिलन भी ब्रह्म मुहूर्त में हुआ। इसलिए नित्य प्रति सूर्य उदय से पहले उठें, आपको बहुत लाभ होगा। आज की कथा में जनकपुरी में राजा जनक द्वारा सीता का स्वयंवर रचा गया। इसमें दूर-दूर से मोहर राजा महाराजाओं योद्धाओं का आना हुआ, जिसमें जनक राजा ने यह प्रतिज्ञा ले रखी थी। शिव का दिया हुआ धनुष जिसे सीता उठाती थीं। जो इस धनुष को उठाएगा अपनी बेटी सीता का विवाह में उसके साथ करूंगा। राजा जनक के दरबार में रावण समेत विभिन्न योद्धाओं ने अपनी ताकत लगा दी, मगर कोई भी शिवजी के धनुष को नहीं उठा सका। इतने में राजा जनक रोते हैं, और कहते हैं कि क्या धरती क्षत्रियों से विहीन हो गई है। कोई राजा नहीं रहा जो इस धनुष को उठाएगा। मेरी बेटी की शादी होगी।
विज्ञापन

इतने में लक्ष्मण क्रोधित होकर अपने स्थान पर उठते हैं और गुरु से कहते हैं कि राजा जनक को यह बात शोभा नहीं देती कि वह हर किसी का अपमान करें। गुरु की आज्ञा पाकर रामजी धनुष को उठाने चले और धनुष का विधिवत पूजन कर प्रणाम करके जब उठाया तो उसके चार टुकड़े हो गए। इसकी सूचना महाराजा दशरथ को दी गई। महाराजा दशरथ जनकपुरी पहुंचे और राम लक्ष्मण सहित चारों भाइयों का विवाह जनकपुरी में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed