{"_id":"6144f0cc8ebc3e5009003877","slug":"cultural-rajouri-news-jmu2438770197","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी का अमृत महोत्सव: दरहाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम सह मुशायरा का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी का अमृत महोत्सव: दरहाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम सह मुशायरा का आयोजन
विज्ञापन
राजोेरी। आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत जिला प्रशासन राजोेरी ने जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी और राजोरी डेवलपमेंट अथॉरिटी के सहयोग से दरहाल मेंमेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम सह मुशायरा का आयोजन किया। उपायुक्त राजेश कुमार शवन मुख्य अतिथि थे, जबकि डीडीसी सदस्य दरहल इकबाल मलिक, एडीडीसी पवन कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान शब्बीर अहमद सहित स्थानीय कलाकार आफताब मीर, साजिद क़ौम वानी, हनीसा क्रेम, आशीष कुमार, प्रबाद बाली, साहिल मेहरा, परवेज मलिक, करतार चंद, मुजम्मिल हुसैन, शबनम नाज, सगीर चौधरी, आरिफ मलिक और शाजाद मीर ने गोजरी, पहाड़ी, हिंदी और डोगरी में देशभक्ति और लोक गीतों की विशेषता वाला संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
उपायुक्त ने इस तरह के भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए संबंधित विभागों की सराहना की और कहा कि विरासत और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र की संस्कृति और पर्यटन क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया भारत सरकार ने प्रगतिशील भारत के 75 साल और इसके लोगों के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव शुरू किया। उन्होंने कहा कि राजोेरी में लोग विभिन्न भाषाएं बोलते हैं और इसका उद्देश्य स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा देना और सकारात्मकता दिखाना है। यह स्थानीय कलाकारों को अपनी क्षमता का दोहन करने के लिए एक मंच भी प्रदान करता है।