फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   cultural

सेना के साथ मनाया रखी का पर्व

विज्ञापन
cultural
महिलाएं और बच्चे भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर पहरा देने वाले भारतीय सेना के जवानों की कलाई पर
राजोरी। जिले में शनिवार को रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व बड़ी संख्या में जिले के विभिन्न इलाकों से महिलाएं और बच्चे नियंत्रण रेखा पर पहरा देने वाले सेना के जवानों को राखी बांधने पहुंचीं। उन्होंने जवानों को राखी बांध कर भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन मनाया। जिले के केरी स्थित सेना के जवानों को नियंत्रण रेखा पर राखी बांधी।
विज्ञापन

रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर सेना ने राजोरी के केरी स्थित स्थानीय बच्चों के साथ पर्व मनाया। बच्चों ने सद्भावना के रूप में और उन्हें अपने संरक्षक के रूप में मूर्तिमान करने के लिए सैनिकों को राखी बांधी और उनकी रक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना की। यह आयोजन एक बड़ी सफलता मानी जा रही है और सेना द्वारा एक स्वागत योग्य सकारात्मक पहल है। जवानों को राखी बांधने के बाद मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र की दुआ की। राखी बांधने पहुंचीं महिलाओं एवं युवतियों का कहना था कि फौजी भाइयों की कलाई रक्षाबंधन के दिन सूनी न रहे, इसलिए एक दिन पहले ही उन्होंने बहनों के प्यार के प्रतीक रक्षासूत्र को उनकी कलाई पर बांधा ै। जवानों व अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के प्यार एवं स्नेह के प्रति दिल से उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि वो घर से दूर हो कर भी दूर नहीं है, क्यूंकि राजोरी की बेटियों ने उन्हें घर से दूरी का अहसास होने ही नहीं दिया और अपनी सगी बहनों की कमी पूरी कर दी। सेना के जवानों ने बहनों की रक्षा के लिए वचन दिया और भरोसा दिलाया कि जब तक सेना है तब तक दुश्मन उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed