{"_id":"5faee7238ebc3e9be74e4d9b","slug":"cultural-rajouri-news-jmu2227873198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली से एक दिन पूर्व ही सुंदरबनी में सज गया पटाखों का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली से एक दिन पूर्व ही सुंदरबनी में सज गया पटाखों का बाजार
विज्ञापन
दिपावली के एक दिन पूर्व ही सुंदरबनी में सज गए बम पटाखों के स्टाल
- फोटो : RAJOURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी। दीपावली से एक दिन पहले शुक्रवार को ही नगर के बाहर पटाखों का बाजार सज गया। इसको बेचने के लिए निश्चित किए गए स्थान पर स्टाल लगाए गए। हालांकि शुक्र वार को बहुत कम संख्या में ही लोग पटाखों की खरीदारी करने पहुंचे। दीपावली पर्व को लेकर बाजारों को भी अच्छी प्रकार से सजाया गया है। खासकर मिठाई की दुकानों को तरह-तरह की मिठाई के साथ सजाया गया। हालांकि कोविड-19 का डर अभी भी लोगों में बना हुआ है। लोग कोविड-19 के डर से कम संख्या में ही बाजारों में आ रहे हैं। फिर भी दुकानदारों ने अपने स्तर पर पूरी तैयारी कर रखी है। ताकि ग्राहकों को हर प्रकार का सामान मिल सके। दीपावली पर मिलावटी तथा खराब सामान बेचने और दुकानदारों द्वारा सड़कों पर सामान लगाकर बेचने के खिलाफ प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान म्यूनिसिपल कमेटी द्वारा 14 दुकानदारों को तीन हजार रुपये जुर्माना तथा खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा चार दुकानदारों को 14 सौ रुपये जुर्माना किया गया। संवाद
------------
दीपावली पर लोगों ने की खरीदारी
तीन बार बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी
नौशेरा। धनतेरस के चलते बाजार में रौनक बनी रही। शुक्रवार को धनतेरस पर बाजार को पूरी तरह से सजाया गया। ग्राहकों की भीड़ सुबह से ही बाजार में देखी गई। दीपावली को लेकर मिठाई की दुकानों को भी सजाया गया। धनतेरस को लेकर बाजार में काफी रौनक दिखी। दीपावली को लेकर मिठाई की दुकानों को सजाया गया। नौशेरा तथा आसपास के बाजार में रौनक देखी गई। संवाद