फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   young men found dead 1

300 फुट गहरी खाई से मिला युवक का शव

Tue, 22 Nov 2016 12:56 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Nov 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
young men found dead 1
मोरनी में हादसा, कार गहरी खाई में गिरी - फोटो : amar ujala

राजोरी-दरहाल सड़क मार्ग स्थित शहर के दरहाली क्षेत्र में सोमवार की रात को एक युवक की मौत से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि दरहाली के साई गंजी बाबा जियारत के पास करीब 300 फुट गहरी खाई में एक कार गिरी है व एक शव पड़ा है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। मौत की खबर लगते ही युवक के परिवार के सदस्य भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन


अस्पताल में डाक्टरों ने वसीम राजा मलिक पुत्र गुलाम कादिर मलिक निवासी सगरावट दरहाल को मृत लाया करार दे दिया। वहीं वसीम के परिवार वालों ने उसकी निर्मम हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है। वसीम के परिवार के एक सदस्य ने पुलिस को बताया कि वसीम और उसके तीन दोस्त कार से दरहाल से राजोरी की ओर आ रहे थे। उसने खुद चारों को कार में देखा था।
विज्ञापन


लेकिन हादसे वाले स्थान से सिर्फ वसीम का ही शव मिला है,  उसके तीनों दोस्तों का कोई पता नहीं है। इतना ही नहीं जिला अस्पताल के डाक्टर ने बताया कि वसीम के गले पर तेज धार हथियार से गला रेतने के निशान हैं। एसएचओ राजोरी चमन गोरका ने बताया कि कार इतनी गहरी खाई में गिरी है, कि उसके चिथडे़ उड़  गए हैं। इस पर वसीम के परिवार वालों का कहना था कि यदि कार के चिथड़े उड़ गए तो शव पर किसी चोट के निशान क्यों नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसीम के माथे पर एक चोट है और गले पर रेतने के निशान हैं। परिवार के सदस्यों ने हत्या का मामला दर्ज करने और सिट का गठन कर जांच की मांग की है। मौके पर पहुंचे डीएसपी हेडक्वार्टर ने वसीम के परिवार वालों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच गहनता से करेगी। यदि यह हत्या का मामला हुआ तो किसी को भी बख्सा नहीं जाएगा।


डीएसपी के अनुसार शव का पोस्टमार्टम मंगलवार की सुबह डाक्टरों का एक बोर्ड करेगा। उसके बाद पुलिस अगली कार्रवाई शुरू करेगी। गुलाम कादिर के छोटे बेटे दानिश राजा मलिक की चार माह पहले एक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी। दानिश को एक कार करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई थी, जिससे उसकी बहुत दर्दनाक मौत हुई थी। अब दानिश के बडे़े भाई वसीम राजा मलिक की भी मौत हो जाने से परिवार का आखिरी चिराग भी बुझ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed