{"_id":"57fbf1f54f1c1bd87528e11d","slug":"young-man-dead-in-road-accident1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
ब्यूरो/ नौशेरा
Updated Tue, 11 Oct 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से जा रहे दो युवकों में से एक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दो युवक राजोरी से बाइक द्वारा लाम जा रहे थे। नौशेरा से 13 किलोमीटर दूर भाटा में ध्यान भटक जाने से बाइक सड़क पर पलट गई। बाइक इतनी तेज थी कि एक युवक बाइक से छिटककर काफी दूर जा गिरा। हादसे के बाद दोनों युवकों को उपजिला अस्पताल नौशेरा लाया गया।
विज्ञापन
यह हादसा करीब दोपहर 12 बजे हुआ। बाइक चला रहा युवक अलफाज अहमद (20) पुत्र जाकिर हुसैन, बडून राजोरी का रहने वाला बताया गया है। इसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बाइक पर बैठके दूसरे युवक मोहम्मद सादिक (18) पुत्र अब्दुल हक भी बडून, राजोरी का रहने वाला है। मोहम्मद सादिक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन