{"_id":"57e299ed4f1c1b2856a82f54","slug":"vdc-members-fired","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडीसी सदस्य ने चलाई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडीसी सदस्य ने चलाई गोली
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
crime scene
- फोटो : crime scene demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के डांगरी क्षेत्र में मंगलवार और बुधवार की मध्यरात को उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया जब विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) के एक सदस्य ने हवा में फायर कर डाले।
जानकारी के अनुसार वीडीसी सदस्य ने अपने घर के आस पास कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी। कुछ देर तक वह खामोशी से सब कुछ देखता रहा और जब उसे लगा कि संदिग्ध लोग मक्की के खेत में घूम रहे हैं तो उसने अपनी वीडीसी बंदूक निकाल ली।
बंदूक से हवा में फायर करने से दहशत का माहौल पैदा हो गया। वीडीसी सदस्य द्वारा हवा में फायर की आवाज सुन कर संदिग्ध कहीं नजर नहीं आए, लेकिन गांव के लोग डर व खौफ के मारे अपने घरों में दुबक गए। लोगों ने समझ लिया कि गांव में आतंकवादी घुस आए हैं।
विज्ञापन
कुछ अन्य वीडीसी सदस्यों ने भी अपनी बंदूकों को निकाल लिया और अपने घरों में ही तैयारी कर ली कि अब आतंकवादियों को मुंह तोड़ जवाब देना है। बताया जा रहा है कि पूरी रात गांव के लोग दहशत में रहे और नींद भी पूरी नहीं कर पाए।
सुबह होने तक लोग जागते रहे और किसी भी समय आतंकवादियों से मुकाबले का इंतजार करते रहे। उधर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस पता लगाने में जुटी है कि गांव में संदिग्ध ही घूम रहे थे या कोई चोर चोरी की घटना को अंजाम देने आए थे।