{"_id":"58dc0dd94f1c1bfe4c63e832","slug":"three-injured-in-road-accident5","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में कार के परखच्चे उड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में कार के परखच्चे उड़े
ब्यूरो/सुंदरबनी
Updated Thu, 30 Mar 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना साइन
सुंदरबनी से छह किलोमीटर दूर जम्मू-पुंछ हाईवे पर बांखर गांव के पास ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में एक कार के परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपजिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू से राजोरी जा रहे ट्रक की सामने से आ रही कार के साथ जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार हाजी बशीर, इशान मिर्जा और उनकी पत्नी अशरत बी तीनों निवासी खेयोरा राजोरी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों को उपजिला सुंदरबनी से जीएमसी रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणाें की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन