फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   The sharp scholarship scam

छात्रवृत्ति घोटाले की जांच हुई तेज

Fri, 29 May 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Fri, 29 May 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
The sharp scholarship scam

बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति घोटाले की जांच के लिए एसएसपी डा. हसीब मुगल द्वारा गठित विशेष टीम ने वीरवार को विवि कैंपस का दौरा कर जांच में तेजी लाई।

विज्ञापन


एसडीपीओ थन्नामंडी इफ्तकार तालिब की अध्यक्षता में गठित विशेष पुलिस टीम ने विवि कैंपस का दौरा कर छात्रवृत्ति से जुड़े सभी रिकार्ड की जांच की। एसडीपीओ ने बताया कि जांच के लिए पुलिस ने विवि के उस कार्यालय को भी जब्त कर लिया है, जिसमें सारा रिकार्ड रखा गया है। प्राथमिक जांच में अभी तक घोटाला करीब 10 लाख रुपये तक का आंका जा रहा है।
विज्ञापन


एसडीपीओ के अनुसार, इस आंकड़े में वृद्धि भी हो सकती है। उधर, विशेष पुलिस टीम ने दरहाल व दरहाल के रैकीबां क्षेत्र के जम्मू कश्मीर बैंक शाखाओं से कई चेक व अन्य रिकार्ड भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसएसपी डा. हसीब मुगल ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि करीब दो लाख से अधिक की छात्रवृत्ति के चेक बैंक  के एक कर्मचारी ने अपने नाम पर जमा कर दिए थे।

इसमें अभी तक दस लाख तक का घोटाला नजर आ रहा है। वहीं एसएसपी ने बताया कि पूरे मामले में विवि के कुछ कर्मचारियों और अन्य उच्च अधिकारियों के नाम भी सामने आ रहे हैं।

बिना विवि की मिलीभगत के इतना बड़ा घोटाला बैंक कर्मचारी अकेला नहीं कर सकता। एसएसपी ने बताया कि इस संबंध में बैंक ने पहले ही रैकीबां शाखा के कर्मचारी एजाज मलिक को निलंबित कर दिया है।


वहीं इस संबंध में विवि के वाइस चांसलर प्रो. आईए हमाल ने बताया कि विवि अपने स्तर पर भी मामले की जांच कर रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द दूूध का दूूध, पानी का पानी हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed