फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   search operation for suspect2

राजोरी में संदिग्ध देखे जाने की खबर से मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन शुरू

Fri, 23 Dec 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी Updated Fri, 23 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
search operation for suspect2
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : FILE PHOTO

शहर के पलूलियां क्षेत्र में लोगों द्वारा संदिग्ध देखे जाने की खबर से हड़कंप मच गया। सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया कि उन्होंने तीन युवकों के एक ग्रुप को क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देखा है। उनके पास बंदूकें होने की बात भी कही गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने तत्काल क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान छेड़ दिया।

विज्ञापन


एसओजी ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन शुरू कर दिया। क्षेत्र के आसपास के जंगलों को भी खंगाला गया। दिनभर पुलिस की एसओजी पार्टी संदिग्धों की तलाश करती रही, लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चला। पुलिस सूत्रों के अनुसार लोगों ने रविवार को भी कुछ संदिग्ध युवकों को हथियारों के साथ घूमते देखा था।
विज्ञापन


बार-बार बंदूकदारी संदिग्ध देखे जाने की सूचना ने खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। पुलिस व सेना का खुफिया विभाग भी सतर्क है व मामले को गंभीरता से ले रहा है। सूत्रों के अनुसार पुलिस की एसओजी टीम अभी भी क्षेत्र में डेरा डाले हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed