{"_id":"577181984f1c1b1d3279af78","slug":"road-accident1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पलटने से दो युवक जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार पलटने से दो युवक जख्मी
सुंदरबनी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
सुंदरबनी से चार किलोमीटर दूर गांव रायसिलयोट में जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर रविवार देर रात एक कार पलटने से उसमें सवार चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो युवक कार से भामला से सुंदरबनी की तरफ आ रहे थे। रायसिलयोट के पास पहुंचने पर कार अचानक सड़क के किनारे पलट गई। इस हादसे में कार सवार दो युवक अतुल शर्मा पुत्र सुभाष चंद्र निवासी भामला, ईशान शर्मा पु़त्र वेद प्रकाश निवासी जानीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल सुंदरबनी लाया गया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। चौकीचौरा पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जंाच शुरू कर दी है।
विज्ञापन