{"_id":"6afdf9ad48130ee9e2051dea","slug":"body-of-office-in-charge-found-in-bjp-district-office-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-160728-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: भाजपा जिला कार्यालय में कार्यालय प्रभारी का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: भाजपा जिला कार्यालय में कार्यालय प्रभारी का मिला शव
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय प्रभारी रामचंद्र यादव की फाइल फोटो।
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय परिसर में बुधवार सुबह कार्यालय प्रभारी रामचंद्र यादव (57) का शव उनके कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामचंद्र यादव भाजपा जिला कार्यालय परिसर में बने कमरे में रहते थे। बुधवार सुबह काफी देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो कार्यालय के लोगों ने जानकारी लेने का प्रयास किया। दरवाजा खुलने पर उनका शव देखकर लोग स्तब्ध रह गए।
घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने बताया कि रामचंद्र यादव करीब 35 वर्षों से पार्टी से जुड़े हुए थे। वर्ष 2019 में नए जिला कार्यालय के निर्माण के बाद से वह कार्यालय प्रभारी के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने बताया कि रामचंद्र यादव के निधन से पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दुखी हैं। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया राजघाट पर की जाएगी। शोक के चलते पार्टी की ओर से निर्धारित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
वहीं, सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।