{"_id":"5861680c4f1c1b8840eec38b","slug":"people-protest-against","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरहाल हत्याकांड: पुलिस के खिलाफ फूटा गुस्सा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरहाल हत्याकांड: पुलिस के खिलाफ फूटा गुस्सा
ब्यूरो/ राजोरी
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दरहाल क्षेत्र के युवक की निर्मम हत्या मामले में उसके परिवार वालों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सोमवार को युवक के परिवार के सदस्य और क्षेत्र के लोग पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतर आए। सोमवार को दोपहर बाद करीब चार बजे युवक के परिवार वालों ने राजोरी-थन्नामंडी सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए जल्द न्याय की गुहार लगाई। मृतक के अभिभावकों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही एक माह बाद भी निर्मम हत्या की गुत्थी नहीं सुलझाई जा सकी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छह युवकों को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन एक माह बाद भी पुलिस उनसे सच नहीं उगलवा पाई है।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा मामले की जांच के लिए डीएसपी की अध्यक्षता में गठित की गई सिट पर आरोप लगाते हुए परिजनों ने बताया कि सिट किसी सियासी दबाव के नीचे काम कर रही है और हत्या के मामले को सुलझाने में विफल साबित हो रही है। गुस्साए परिजन मामले को क्राइम ब्रांच को सौंपने की मांग करते हुए प्रदर्शन पर अड़े रहे। करीब तीन घंटे सड़क जाम कर प्रदर्शन के बाद एएसपी राजोरी मोहम्मद यूसुफ और डीएसपी हेडक्वार्टर हमीद चौधरी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। एएसपी ने बताया कि मृत युवक के परिजनों की लिखित में शिकायत लेने के बाद पुलिस पीएचक्यू को एक पत्र लिखकर मामले को क्राइम ब्रांच को सौंपने की मांग करेगी। गौरतलब है कि 24 नवंबर को दरहाल के युवक वसीम राजा की निर्मम हत्या कर हत्यारों ने शव को दरहाल राजोरी सड़क मार्ग स्थित एक नाले में फेंक दिया था।
आरोपियों ने इसे एक हादसे की शक्ल देने का प्रयास किया था। परिजनों के जोरदार प्रदर्शन के बाद एसएसपी राजोरी अतुल शर्मा ने हत्या का मामला दर्ज करवाया था।
डीएसपी जाकिर शाहीन मिर्जा की अगुवाई में इस मामले में सिट का गठन किया था। सिट ने छह युवकों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की। एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस न तो गिरफ्तार किए गए युवकों से कुछ उगलवा पाई है और न ही हत्या के पीछे के कारणों का पता ही लगा पाई है। इससे युवक के परिवार के सदस्यों और क्षेत्र के लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति भारी रोष है।