{"_id":"5921ead04f1c1b8c17535bfe","slug":"one-killed-four-injured-in-road-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी के किनारे गिरी कार एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी के किनारे गिरी कार एक की मौत, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो, पुंछ
Updated Mon, 22 May 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
patiala accident
सुरनकोट तहसील में मुगलरोड पर कश्मीर से आ रही एक आल्टो कार चालक के अनियंत्रित होकर रविवार की देर शाम को सड़क से करीब 200 मीटर नीचे सुरननदी किनारे जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार यात्री बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को कार से निकाल कर लोगों ने उप जिला अस्पताल सुरनकोट पहुंचाया। वहां से सभी को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच दोस्त गांव कल्लरमोड़ा मेंढर निवासी मुस्तफा अहमद (24) व शाहदाब पियामी (22) और भाटादूड़ियां मेंढर निवासी मो. आरिफ (22), उमर खान (25) और मो. मुख्तियार (14) रविवार देर शाम को करीब छह बजे मुगलरोड से कश्मीर की तरफ से सुरनकोट की तरफ आल्टो कार में सवार होकर आ रहे थे।
विज्ञापन
नूरी छंब के पास एक मोड़ पर कार चालक से अनियंत्रित होकर नदी किनारे जा गिरी। इस हादसे में मुस्तफा अहमद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया इस दौरान बैरामगल्ला पुलिस चौकी से जवान भी पहुंच गए। सभी ने मिलकर नदी किनारे से कड़ी मशक्कत से घायलों को सड़क पर लाकर सुरनकोट अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी को जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन