फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   no light supply in topa villege

टोपा में दो माह से बिजली संकट

Sun, 24 May 2015 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी Updated Sun, 24 May 2015 08:03 PM IST
विज्ञापन
no light supply in topa villege

बिजली संकट को लेकर रविवार को जिले के दरहाल तहसील के टोपा क्षेत्र के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने करीब दो घंटे तक जिला प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले करीब दो हफ्ते से क्षेत्र का ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली गुल है। बार-बार विभाग के एईई दफ्तर और तहसीलदार के चक्कर काटने के बाद भी केवल आश्वासन ही मिलता रहा।
विज्ञापन


कई बार जिला प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं की गई तो मजबूर होकर लोगों को प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा।

मोहम्मद शरीफ, इकबाल अहमद, शकील खान, मोहम्मद मारूफ आदि ने बताया कि बिजली सप्लाई ठप होने से जहां एक तरफ स्कूल-कालेज के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं दूसरी तरफ व्यापारियों के व्यापार पर भी प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो हफ्तों से बिजली बंद है, लेकिन बिल पूरे महीने का आएगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सोमवार तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed