फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Lone-Tangmarg road laid the foundation stone

लोरन-टंगमर्ग सड़क का नींव पत्थर रखा

Sun, 22 Nov 2015 01:07 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Nov 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
Lone-Tangmarg road laid the foundation stone

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद और उपमुख्यमंत्री डाक्टर निर्मल सिंह ने शनिवार को मंडी तहसील के लोरन सिब क्षेत्र से कश्मीर के टंगमर्ग को जोड़ने के लिए बनाई जाने वाली सड़क का नींव पत्थर रखा। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


करीब 42 किलोमीटर लंबी इस सड़क के बनने से पुंछ जिला कश्मीर में दो तरफ  से जुड़ जाएगा, जिसमें मुगल रोड और सिब जामियां गली सड़क शामिल होगी। शिलान्यास समारोह में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसकी अध्यक्षता विधायक शाह मोहमद तांत्रे ने की। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र निवासियों को आश्वासन दिया कि वह पूरे राज्य के विकास के लिए वचनबद्ध हैं। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने खुले दिल से राज्य में विकास के लिए सहायता दी है। सड़कों के विकास के लिए सबसे अधिक पैसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तांत्रे ने कहा कि उन्हें उम्मीद है इस सड़क के बनसे लोरन के आसपास के खूबसूरत स्थलाें का भी कश्मीर की तरह पर्यटन स्थल के रूप में विकास हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इस सड़क का निर्माण ग्रेफ  द्वारा किया जाएगा। इस सड़क का नाम लोरन बड़ा पत्थर जामिया गली बसम गली के नाम पर रखा गया है।


क्षेत्र निवासियों का कहना है कि मुगल रोड की तरह यह भी ऐतिहासिक मार्ग है। जब लोरन पुंछ राज्य की राजधानी हुआ करती थी तो यहां की रानी चंद्रिका इसी मार्ग से कश्मीर स्थित अमरनाथ जाया करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed