{"_id":"584eff074f1c1b5b7a64a1d1","slug":"driver-dead-in-road-accident1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौत
ब्यूरो/ राजोरी
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की रात करीब पौने नौ बजे एक टिप्पर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में टिप्पर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात पौने नौ बजे एक टिप्पर कालाकोट से दियाला जा रहा था। खडकाला मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 फुट गहरी खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों ने हादसे के बारे में पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
इसके बाद खाई में से टिप्पर चालक छोटू निवासी दियाला के शव को बाहर निकालकर पीएचसी कालाकोट पहुंचाया गया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस संबंध में छोटू के परिवार वालों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस हादसे में टिप्पर में सवार दियाला का ही रहने वाला अबरार अहमद गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे पहले पीएचसी कालाकाट में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। उसकी हालत काफी गंभीर है, इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद जब हालत में कुछ खास सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उसे जीएमसी रेफर कर दिया है।