फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Created a stir on the suspect's information

संदिग्ध की सूचना पर मचा हड़कंप

Mon, 26 Sep 2016 12:08 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Created a stir on the suspect's information
RAjouri - फोटो : PTI
जम्मू-पुंछ हाईवे स्थित जिले के बल बाखड़ क्षेत्र में रविवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक स्थानीय व्यक्ति ने चार बंदूकधारी संदिग्ध देखने की खबर दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उक्त निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि रात को करीब एक बजे चार लोग उसे मिले। चारों के पास हथियार थे और वह उससे रास्ता पूछने लगे।
विज्ञापन


जब व्यक्ति ने संदिग्धों से पहचान पूछी तो उन्होंने व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी। व्यक्ति के अनुसार जब उसने शोर मचाना चाहा तो वह चारों बंदूकधारी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं व्यक्ति की बात का कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस और सेना ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। एसपी नौशेरा अतुल शर्मा के अनुसार पुलिस और  सेना ने सुबह से ही बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान छेड़ रखा था। बल बाखड़ के साथ सटे अन्य गांवों और जंगलों को खंगाला जा रहा है, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है।

वहीं स्थानीय निवासी ने बंदूकधारी संदिग्धों को देखने की खबर से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग अपने घरों में ही दुबके हुए हैं। वह डर व खौफ से घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।


वहीं संदिग्ध बंदूकधारी देखने की खबर से सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया एजेंसियों की नींद भी उड़ा रखी है। सुबह तड़के शुरू किया गया सर्च आपरेशन समाचार लिखे जाने तक जारी था, लेकिन किसी के हाथ न लगने से एजेंसियों भी परेशान हैं। बताया जा रहा है कि सर्च आपरेशन रात भर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed